Tranding
Thu, 16 Apr 2026 02:57 PM

ओवर ब्रिज पर दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में 2 की मौत,2 की चिंता जनक स्थिति।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, पश्चिमी चंपारण, बिहार।

रामनगर लोरिया मुख्य मार्ग में स्थितओवरब्रिज पर दो बाइक की आमने सामने की जबरदस्त टक्कर में दो युवक की घटनास्थल पर हुई मौत,साथ ही दो बाइक सवार घायल युवक चिंताजनक स्थिति में बेतिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में मृत युवक की पहचान,बेतिया कालिबाग थाना क्षेत्र के बसंतपुर के 28 वर्षीय साहेब खां,पिता मोबिन खां के रूप में हुई है। खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई है,घायल व्यक्ति की पहचान, शमीम अख्तर,पिता वकील मियां के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर दोनों घायलों के इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। रामनगर थानाअध्यक्ष,अनंत राम ने संवाददाता को बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर साथ ही दोनों घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है,पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Karunakar Ram Tripathi
90

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap