Tranding
Wed, 15 Apr 2026 01:52 AM
धार्मिक / Jul 09, 2025

डीटीएस इण्टर कालेज में हज 2026 फार्म भरने शुरू।

भारत समाचार एजेंसी

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

हज 2025 के सफर में जाने वाले ज़ायरीनों के लिए हज कमेटी ऑफ इण्डिया ने फार्म भरने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। डी०टी०एस० इण्टर कालेज जाजमऊ में इस वर्ष भी हज जायरीनों के लिए शुल्क फार्म भरने की सुविधा दी जा रही है। हज 2026 के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 तय की गयी है। इस बार शार्ट टाईम हज का आप्शन भी दिया गया है शार्ट टाईम हज तकरीबन 20 दिन का होगा जिसमें मदीना शरीफ में सिर्फ 2-3 दिन की रिहाईश का इंतज़ाम होगा। 20 दिन के सफर ए हज लगने वाला पैसा 40 दिन के हज से ज्यादा होगा। 20 दिन के सफर ए हज के लिए लिमिटेड सीटे होगी। 20 दिन के सफर ए हज के लिए अलग से कुर्रा अंदाज़ी (लाटरी) से होगी। शार्ट टाईम 20 दिन के हज के लिए कुर्रा में नम्बर लगने के बाद फिर इसे आप किसी भी वजह से नार्मल टाईम 40 दिन के हज में बदल सकते है। मक्का - मदीना में रिहाईश के दौरान हज ज़ायरीनों के लिए हज कमेटी आफ इंडिया की जानिब से खाने का इंतज़ाम किया जा रहा है ये ऑप्शनल है अगर खाने का इंतज़ाम वाली सर्विस शुरु होती है तो इसके लिए हज ज़ायरीनों को अलग से पैसे चुकाने होगे। एक कवर ग्रुप में 1 से 5 हज ज़ायरीन अप्लाई कर सकते है और 65+ वाली रिजर्व कैटगरी में 2 या 4 हाजी अप्लाई कर सकते है। उक्त जानकारी हज कमेटी ऑफ इण्डिया द्वारा नियुक्त हज ट्रेनर मोहम्मद नासिर खान ने दी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
91

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap