Tranding
Sat, 30 May 2026 07:55 AM

थाना समाधान दिवस पर राजस्व के आए दो मामले, निस्तारण के लिए संयुक्त टीम रवाना

धनंजय शर्मा

बेल्थरारोड (बलिया)। उप्र सरकार एवं शासन की मंशा के अनुरुप उभांव थाने पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर दिवसाधिकारी तहसील के नवागत नायब तहसीलदार रोशन सिंह के समक्ष थाना क्षेत्र के ग्राम दोथ में लालमुनी देवी एवं पतनारी में रामसरीख राजभर के दो मामलों के विवाद का आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया। जिसमें सूनवाई के बाद प्रकरण की जांच एवं निस्तारण के लिए हल्का लेखपाल एवं पुलिस की टीम गठित की गयी। उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने थाना दिवस का संचालन किया। इस मौके पर राजस्व विभाग से जुड़े राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
72

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap