सीओ निचलौल अनिरुद्ध कुमार को भावभीनी विदाई, एसपी ने किया सम्मानित
करुणाकर राम त्रिपाठी
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
क्षेत्राधिकारी निचलौल अनिरुद्ध कुमार के स्थानांतरण पर पुलिस कार्यालय महराजगंज में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सफल कार्यकाल की सराहना की।
एसपी ने कहा कि अनिरुद्ध कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण तथा जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम का माहौल आत्मीय एवं भावुक रहा।