Tranding
Fri, 17 Apr 2026 07:53 PM

महराजगंज जनपद में हुआ मुख्यमंत्री का आगमन, वैवाहिक समारोह में हुए सम्मिलित

जोगिया में भाजपा कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह के पौत्री के विवाह समारोह में सम्मिलित हो दिया अपना आशीर्वाद

गुरु गोरक्षनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नवनिर्मित भगवान गोरखनाथ के मंदिर में किया पूजन-अर्चन और वृक्षारोपण

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकासखंड घुघली स्थित ग्राम जोगिया में भाजपा कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

जनपद आगमन पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गुरु गोरक्षनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोगिया में नवनिर्मित भगवान गोरखनाथ मंदिर में पूजन अर्चन किया। उन्होंने विद्यालय प्रांगण में आम के पौध का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

जनपद आगमन के अवसर पर हेलीपैड पर उनका स्वागत पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, विधायक सिसवा प्रेमसागर पटेल, विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी, डीआईजी गोरखपुर रेंज एस.एस. चन्नपा, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना, जिलाध्यक्ष भाजपा संजय पाण्डेय ने पुष्प भेंटकर स्वागत किया।

Karunakar Ram Tripathi
49

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap