Tranding
Fri, 12 Jun 2026 12:10 AM

शहीद बलिराम यादव का मनाया गया 33वां शहादत दिवस

वक्ताओं ने कहा- व्यक्ति नहीं विचार थे बलिराम यादव 

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के डोभी स्थित जयराम गिरी उच्च विद्यालय के प्रांगण में शहीद बलिराम यादव का 33वां शहादत दिवस मनाया गया। पूर्व मुखिया बालकिशुन यादव की अध्यक्षता में आयोजित शहादत दिवस पर आगत अतिथियों ने उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं वक्ताओं ने कहा कि शहीद बलिराम यादव एक व्यक्ति नहीं, बल्कि विचार थे। जिन्होंने जाति, धर्म और संप्रदाय के ऊपर उठकर समाज के वंचित तबके को हर संभव मदद किया। किंतु चंद सामंती शक्तियों के आंखों के वे किरकिरी बन गए और उन्हें 1990 के दशक में अपनी कुर्बानी देनी पड़ी थी।वक्ताओं ने यह भी कहा कि हम अपनी ताकत का इजहार कर उनकी कुर्बानी को बेकार नहीं जाने देंगे। इस मौके पर मौजूद प्रमुख लोगों में जिला परिषद उपाध्यक्ष डॉ शीतल यादव, प्रो पुनेश्वर यादव ,राजद नेता बढ़न यादव, बौद्ध भिक्षु भंते रूपाली उर्फ सूरजदेव शास्त्री ,पूर्व प्रखंड प्रमुख राजीव कुमार उर्फ राजू दास, प्रो शिव शंकर दास, सीताराम यादव पूर्व मुखिया, वीरेंद्र यादव, दीप नारायण यादव ,शिव बरत यादव, शहीद बलराम यादव के भाई रामानुग्रह यादव ,नरेश यादव ,भगत यादव ,पुत्र ई.पिंटू कुमार, मुखिया बाढ़ो यादव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन जाने-माने समाजसेवी रामचंद्र सिंह ने की।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
3

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap