Tranding
Fri, 17 Apr 2026 04:46 PM
धार्मिक / Mar 13, 2025

प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है होली

जफर अहमद

मधेपुरा, बिहार

प्रोजेक्ट कन्या +2 विद्यालय कुमारखंड में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने कहा कि होली आपसी मेलजोल को बढ़ाता है और गिले शिकवे को दूर करता है। होली को उमंग व उत्साह के साथ सामाजिक सद्भाव के पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए। 

   शिक्षक सज्जन कुमार ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, हमें आपसी वैमनस्य ईर्ष्या द्वेष और अहंकार को दूर कर प्रेम , सौहार्द एवं सद्भभाव की मिसाल पेश करनी चाहिए तभी होली पर्व की सार्थकता है। 

होली मिलन समारोह में अब्दुल वहाब, जयकृष्ण कुमार, मो० फरहत हुसैन, सरोज कुमार, बिजय कुमार, पूजा कुमारी, शिखा पांडेय, जुगनू अफशा, नीतू कुमारी, वूशु खेल प्रशिक्षक विवेक कुमार, संतोष कुमार समेत छात्राएं भी मौजूद रहीं।

Karunakar Ram Tripathi
129

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap