Tranding
Sat, 06 Jun 2026 01:41 AM

नल से जल नहीं टपकने से ग्रामीणों ने किया व्यापक प्रदर्शन, योजना टाए टाये फिश।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत चल रहे नल जल योजना टायें टायें फिश हो गई है,पूरे जिला में लगभग ऐसा ही स्थिति सुनने को मिल रही है,या यू कहा जाए कि यह योजना लूट खसोट का योजना है,इसमें व्यापक स्तर पर आवंटित राशि का गड़बड़ घोटाला किया गया है। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि प्रखंड के सिरसिया बाजार स्थित लगभग एक 100 घरों में पीएचडी द्वारा लगे नल जल से पिछले 3 महीने से पानी नहीं आने पर ग्रामीणों ने जमकर विरोध की प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियो में प्रमोद बरनवाल, संतोषजैकी प्रह्लाद साह,रमाशंकर पटवा, खोजो चौधरी रमेश बरनवाल खेदू चौधरी,लक्ष्मण पंडित, अर्जुन कुमार,संतोष शाह, मुंशी शाह आदि दर्जनों ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि इस भीषण गर्मी में हम लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि कई बार हम लोगों के द्वारा इस संबंध में विभाग के अधिकारियों से बात किया गया,अधिकारी आए तथा जांच किए,पानी मिलने का आश्वासन दिए,परंतु समस्या जस का तस ही रह गया। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की समस्या के लिए अगले सप्ताह तिरवहा क्षेत्र के बेतिया सरिस्वा मुख्य मार्ग जाम होगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Karunakar Ram Tripathi
149

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap