Tranding
Sat, 06 Jun 2026 01:19 AM

एच पी तेल टैंकर में मिली शराब की खेप, कारोबारी फरार

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

जिले के बेलसर थाने की पुलिस ने गोरौल सरैया मुख्य मार्ग के मानपुरा गांव के निकट से हिंदुस्तान पेट्रोलियम के तेल टैंकर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। बेलसर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के निकट विदेशी शराब की बड़ी खेपआने वाली है। सूचना प्राप्त होते ही बेलसर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार द्वारा छापेमारी कर हिंदुस्तान पेट्रोलियम के तेल टैंकर से विदेशी शराब बरामद कर लिया गया पुलिस ने तेल टैंकर को भी जप्त कर लिया है। हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही सभी कारोबारी मौके से फरार हो गए। इस संबंध में बेलसर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि मानपुरा गांव के निकट शराब की बड़ी खेप आने वाली है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे हिंदुस्तान पेट्रोलियम के तेल टैंकर को जब्त कर लिया गया। इस दौरान टैंकर से 3000 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया गया है। हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही कारोबारी मौके से फरार हो गए। कारोबारी चिह्नित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
128

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap