Tranding
Thu, 21 May 2026 02:38 AM

एम. ए. एकेडमी, गोरखपुर में ईद एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

एम. ए. एकेडमी एवं सनराईज़ एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) के संयुक्त तत्वाधान में ईद एवं होली मिलन समारोह का आयोजन सनराईज़ कोचिंग सेंटर तुर्कमानपुर, गोरखपुर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य व एम. ए. एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. एहसान अहमद ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दरभंगा बिहार से चलकर आए सोशल एक्टिविस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ भारत (सवाब) के राष्ट्रीय कन्वीनर दीपक कुमार मेहथा ने सभी प्रबुद्ध जीवियों को संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि इकबाल फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद राफे, अल फ़लाह एजुकेशनल सोसाइटी के राष्ट्रीय महासचिव, गुडविल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष रज़ी अहमद, वाटर मैन हाजी जलालुद्दीन कादरी, शिक्षक मास्टर अरशद, मोती महल के प्रोपराइटर मकसूद अली, रहमत अली आदि लोगों ने अपनी जिम्मेदारी को निभाया। कार्यक्रम का सफल संचालन दिग्गज पत्रकार व प्रधानाचार्य सुनील मणि त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक व संस्था के संस्थापक डॉ. मोहम्मद आकिब अंसारी ने अपने आने वाले सभी मेहमानों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
37

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap