Tranding
Thu, 21 May 2026 03:47 AM
शिक्षा / May 20, 2026

खिजरसराय थाना परिसर में कल लगेगा SIS भर्ती कैंप।

युवाओं को मिलेगा स्थाई नौकरी का अवसर ।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

स्थानीय शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। सिक्योरिटी इंटेलिजेंट सर्विस (SIS) द्वारा 21 मई को जिले के खिजरसराय थाना परिसर में विशेष भर्ती कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती कैंप के माध्यम से युवाओं को भारत सरकार की ईएलआई (ELI) योजना के तहत सुरक्षा क्षेत्र में स्थाई नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

भर्ती अभियान के अंतर्गत सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। SIS की ओर से जारी जानकारी के अनुसार सुरक्षा जवान पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास या फेल रखी गई है, जबकि सुपरवाइजर पद के लिए इंटरमीडिएट पास होना अनिवार्य है। वहीं सुरक्षा अधिकारी पद हेतु स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक एवं मानसिक क्षमता की जांच डिजिटल फिटनेस टेस्ट के माध्यम से की जाएगी। निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों का चयन अंतिम रूप से किया जाएगा।

चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के बाद स्थाई रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही भारत सरकार की ईएलआई योजना के तहत पीएफ, ईएसआई, मेडिकल क्लेम तथा 65 वर्ष तक नौकरी जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

भर्ती कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर 21 मई की सुबह खिजरसराय थाना परिसर पहुंचने की अपील की गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी SIS की आधिकारिक वेबसाइट पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap