Tranding
Fri, 05 Jun 2026 10:51 PM
धार्मिक / Mar 18, 2024

रोज़ेदारों ने पूरी दुनिया के लिए मांगी अमनो शांति की दुआ।

सैय्यद फरहान अहमद 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

माह-ए-रमज़ान का छठां रोज़ा अल्लाह व रसूल की याद में बीता। रोज़ेदारों ने इबादतों के जरिए अल्लाह को राज़ी करने की कोशिश की। अल्लाह की खास रहमत बंदों पर उतर रही है। रोज़ेदारों में गजब का उत्साह है। रोज़ेदारों ने पूरी दुनिया में अमनो शांति, अपने व अपने परिवार के लिए, गरीबों, यतीमों, पीड़ित लाचार, बेसहारा लोगों के लिए दुआ मांगी। रोज़ेदारों ने नमाज़ पढ़कर, कुरआन की तिलावत कर, दरूदो सलाम पेश कर, तस्बीह फेर, सदका खैरात कर नेकियां बटोरीं। इफ्तार-सहरी की रौनक बरकरार है। मस्जिद की सफें भरी नज़र आ रही हैं। तरावीह की नमाज़ जारी है। मस्जिद व घरों में रौनक है। कुरआन-ए-पाक की तिलावत कर रोज़ेदार नेकियां कमां रहे हैं। मालिके निसाब ज़कात व सदका-ए-फित्र अदा कर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे है। मस्जिदों में रात की तरावीह नमाज के अलावा पांच वक्त की नमाज़ों में खूब भीड़ हो रही है। सर पर टोपी रखे रोज़ेदार बच्चे व नौजवान हर कहीं दिख रहे हैं। बच्चे भी खूब इबादत कर रहे हैं। बाजार भी गुलजार है। रविवार को मदरसा दारूल उलूम हुसैनिया इमामबाड़ा दीवान बाजार में तरावीह नमाज़ के दौरान एक कुरआन-ए-पाक मुकम्मल हुआ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
124

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap