Tranding
Thu, 21 May 2026 02:36 AM
अपराध / May 20, 2026

पांच युवकों ने लूट की नीयत से व्यवसायी पर चाकू से हमला कर किया जख्मी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय रेडक्रॉस समिति कार्यालय के पास पांच अपराधियों ने एक व्यवसाय से लूट की नीयत से जानलेवा हमला किया है,घटना को अंजाम देने के क्रम में बुरी तरह चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया,जिसका इलाज स्थानीय सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद इलाके मेंअफरा-तफरी का माहौल है,वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। व्यवसाई अंजार गनी,उम्र 20 वर्ष,पिता मोहम्मद अमजद, निवासी,महावत टोली बेतिया बताया गया है। इस तरह की घटना से पुलिस प्रशासन पर प्रश्न खड़े हो रहे हैं,पुलिस का गस्ती दल कहां रहता है कि इस तरह की घटना घट जा रही है।इससे ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिसअपनी ड्यूटी में सक्रिय नहीं है, केवल दिखाने के लिए पुलिस प्रशासन की गाड़ी चक्कर काट रही है,इसके साथ ही सरकारी राजस्व का घाटा लग रही है।पुलिस प्रशासन के सक्रियता धूमिल पड़ती नजर आ रही है,इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap