मांगों के समर्थन में 20 मई 2026 को दवा की सभी दुकान बंद रहेंगे।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिला स्तर के सभी दवा की दुकानअपने 3 सूत्री मांगों के समर्थन में बंद रखकर
विरोध जताएंगे।इसकी जानकारी संवाददाता को वेस्ट चंपारण केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन के सचिव,नरेश कुमारश्रीवास्तव ने दी,उन्होंनेआगे बताया कि आखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ मुंबई एवं राज्य दवा विक्रेता संघ पटना के आह्वान पर पूरे देश सहित पश्चिमी चंपारण जिले में भी दवा की दुकानों को बंद रख कर विरोध जताया जाएगा, उन्होंनेआगे बताया कि हम लोगों की मांगों मेंअवैध तरह से ईफार्मेसी संचालन और 2018 कीअधिसूचना जीएसआर(ई)की वापसी, बड़े कारपोरेट जगत के द्वारा मनमानी ढंग से मूलय निर्धारणआदि मांगें शामिल है। आम लोगों सेअपील की गई है कि समय पूर्वअपनी रोजमर्रा आवश्यकता की दवाई की खरीदारी कर लेंगे, ताकि किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।