Tranding
Wed, 20 May 2026 10:34 AM

सड़क हादसे में मौत के शिकार बने राजकुमार साव के परिजनों को बीडीओ ने दिया 20हजार का चेक।

 बाराचट्टी विधायिका ने जतायी गहरी संवेदना।

 रिपोर्ट: विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी क्षेत्र के शोभ- धनगाई पथ में बीबीपेसरा गांव में बीते देर शाम एक सड़क हादसे में मौत के शिकार बने राजकुमार साव के परिजनों को बाराचट्टी के बीडीओ अभिषेक कुमार आशीष ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20हजार की राशि का चेक द्वारा भुगतान किया गया। इस दौरान स्थानीय बाराचट्टी की विधायिका ज्योति मांझी समेत एनडीए गठबंधन से जुड़े कई नेता मौजूद थे। जिन्होंने इस तरह की हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। गौरतलब है कि सोमवार की देर शाम 7:45 बजे के करीब तेज रफ्तार से आ रही एक सवारी गाड़ी की चपेट में आ जाने से साइकिल सवार दुकानदार राजकुमार साव बुरी तरह से जख्मी हो गए जिसे तत्काल बाराचट्टी पीएचसी स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक राजकुमार साव अपनी किराना दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इधर घटना के बाद सवारी गाड़ी का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि शोभ धनगाई मार्ग पर काफी तेज गति से वाहन चलाते हैं। जिसके कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं घटित हो रही है। घटना के बाद उक्त सवारी गाड़ी को धनगाई थाना की पुलिस ने जप्त कर ली है तथा मामले की जांच में जुटी है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap