Tranding
Thu, 21 May 2026 02:40 AM

संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनी जन समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सदर तहसील परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा आमजन की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ सुना गया।

कार्यक्रम के दौरान फरियादियों ने अपनी विभिन्न शिकायतें प्रस्तुत कीं, जिनमें पुलिस एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े प्रकरण प्रमुख रहे। पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का स्वयं अवलोकन करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, महिला उत्पीड़न तथा साइबर अपराध से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखें और उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे आमजन का पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हो।

कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे फरियादियों में संतोष एवं विश्वास का भाव देखने को मिला।

Karunakar Ram Tripathi
36

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap