Tranding
Fri, 17 Apr 2026 06:32 PM
राजनीति / Sep 14, 2024

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी का विधायक सुरेन्द्र मैथानी के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन।

गुस्साये दिव्यांगों ने पुलिस की पंगु व्यवस्था के खिलाफ ज्ञापन के साथ सौंपी बैसाखी

विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने दिया न्याय दिलाने का भरोसा।

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने दिव्यांग उत्पीड़न के मामलों में रिपोर्ट दर्ज न होने के विरोध में विधायक सुरेन्द्र मैथानी के कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन कर पुलिस की पंगु व्यवस्था के खिलाफ बैसाखी के साथ ज्ञापन सौंपा।ज्ञात हो कि राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी लम्बे समय से किदवई नगर, कल्यानपुर, नवाबगंज थानो में पीड़ित दिव्यांगजन की रिपोर्ट दर्ज करवाने व सभी थानो में दिव्यांगजन अधिनियम 2016 लागू करने, थानो में रैम्प बनाने की मांग कर रही है|

कई बार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज करवाने व दिव्यांगजन अधिनियम 2016 लागू करने, थानो में रैम्प बनाने का आस्वाशन दिया है | लेकिन आज तक किसी भी मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई है।राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र ने कहा की पुलिस अधिकारियों पर से अब भरोसा उठ चुका है। जिन ए.सी.पी. बाबूपुरवा पर हम दिव्यांग राजेश शुक्ला के आरोपियों की मदद का आरोप लगा रहे थे उन्हीं के कार्यालय का सिपाही घूसखोरी मे जेल गया है| निवर्तमान ए.सी.पी. बाबुपुरवा ने बिल्डर और उनके सहयोगियों की खुल कर मदद की है।पीड़ित दिव्यांग राजेश शुक्ला व उनकी पत्नी रोली शुक्ला के विरूद्ध फर्जी रिपोर्ट दर्ज करवा दी है! पीड़ित दिव्यांग राजेश शुक्ला आज भी न्याय के लिये दर दर की ठोकर खा रहे है।इसी तरह नवाबगंज के दिव्यांग अशोक कुमार व कल्यानपुर के दिव्यांग कृष्ण कुमार त्रिपाठी के जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।पनकी थाने की पुलिस ने तो हद ही कर दी है। दोनो पैर से दिव्यांग शिवम सैनी जो पान मसाला, बिस्कुट बेच कर अपना भरण पोषण कर रहा है उसकी दुकान जबरिया हटाने के लिये उत्पीड़न कर रहे है।विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने सभी पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज करवा कर न्याय संगत कार्यवाही का भरोसा दिया है| उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा।

आज के धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, अल्पना कुमारी,अशोक कुमार,वैभव दीक्षित, राम आसरे पाण्डेय,मनोज त्यागी,दिलीप कुमार, गौरव कुमार,अनुराधा गुप्ता, मीरा कुशवाहा, गोमती, याशमीन,तृप्ति खरे, सरला, अर्जुन कुमार,सत्य प्रकाश शुक्ला, महेश चन्द्र साहु,इसरार अहमद, आशीष कुमार, कुसुम अग्निहोत्री आदि शामिल थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
139

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap