Tranding
Wed, 06 May 2026 10:10 PM

महान पर्व ईद-उल-फितर बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास के साथ संपन्न।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

मुस्लिम समुदाय का महान पर्व ईद बड़ी धूमधाम, शांतिपूर्ण माहौल में,ईद की नमाजअदा करने हेतु मनाया गया। इसअवसर पर लोगों नेआपसी भाईचारे और शांति का संदेश देते हुए ईद की नमाज अदा की। 30 रोज़े पूरे करने के बाद मुसलमानों ने अल्लाह की इबादत करते हुए खास नमाजअदा की। एक-दूसरे से गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबादी दी। ईद के अवसर पर हिंदू,मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी समुदायों के लोगों ने मुस्लिम भाइयों के घर जाकर,सेवइयां के साथ विभिन्न प्रकार के पकवानों काआनंद लिया। इस दौरान पूरे इलाके में सामाजिक सौहार्द,एकता की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली।शहर की बड़ी ईदगाह को नई कमेटी द्वारा भव्य तरीके से सजाया गया,जहां नमाज के लिए हजारों हजार की संख्या में लोग एकत्रित हुए। शहर के विभिन्न ईदगाहों में विभिन्न समय पर ईद की नमाज अदा की गई। ईदगाहों को बड़ी खूबसूरतअंदाज में सजाया गया था,तीन दिन पहले से ही इसकी साफ-सफाई,रंग रोगन पेंट पोचारा किया गया था।

हजारों हजार की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इस ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की,पूरा शांतिपूर्ण माहौल में ईद की नमाज अदा की गई।पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा। सर के सभी चौकचौराहा, संवेदनशील स्थानों,मस्जिदों इर्दगाहों के पास मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी,इसके साथ ही पुलिस का गसती दल का कार्य भी सराहनीय रहा।शहर में कहीं से भी किसी तरह की कोईअप्रिय घटना के सूचना समाचार लिखने तक नहीं प्राप्त हुई।

इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के पुरुष, महिला,नन्हे मुन्ने बच्चे,अमीर गरीब,सभी एक साथ मिलकर ईद की नमाज अदा की,इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोग नए-नए कपड़े,जूता चप्पल, टोपी,गमछा,अतर,सुरमा के साथ नए अंदाज में नए माहौल में ईद के जश्न को मनाया। ईदगाह में लोगों की भीड़ नमाज अदा करने के लिए जमा हुई थी,ईद की नमाज के पहले मौलाना ने ईद पर विशेष चर्चा की, नमाजअदा करने का तरीका बताया,साथ ही देश की खुशहाली,विकास,प्रेम, सांप्रदायिक सौहद बनाए रखने के लिए दुआ भी की गई। ईद का पर्व प्रेम,स्नेह, भाईचारगी,सांप्रदायिक सौहार्द,देश की तरक्की बनाए रखने के लिए किया जाता है।

India khabar
25

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap