Tranding
Sun, 21 Jun 2026 02:39 AM
अपराध / May 05, 2026

ट्रैक्टर बाइक कीआमने सामने टक्कर में युवक की हुई मौत,13 दिन पहले शादी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

नौतनवा चौक के समीप ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के

रमेश शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र, वैद्यनाथ शर्मा के रूप में की गई है।मृतक की 13 दिन पहले शादी हुई थी। मृतक नौतनवा स्थितअपने मामा नागेंद्र शर्मा के यहां से बाइक सेअपने घर बाल्मीकिनगर लौट रहा था,इसी दौरान नौतनवा चौक पर तेज रफ्तार से आ रही उलटी दिशा से एक ट्रैक्टर ने जबरदस्त टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलती ही पुलिस से घटनास्थल पर पहुंचकर शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जप्त कर लिया, जबकि चालक घटना के बाद मौके से फायदा उठाकर फरार हो गया।पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है। मृतक के पिता ने संवाददाता को बताया कि12अप्रैल को ही दिल्ली से लौट कर घर आया था,वहां वेल्डर का काम करता था।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
32

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap