Tranding
Tue, 14 Apr 2026 12:51 PM

बामसेफ एवं तमाम अंबेडकरवादी संगठनों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

बामसेफ के नेतृत्व मे तमाम अंबेडकरवादी संगठनों के द्वारा 2 अप्रैल 2018 को एससी एसटी एक्ट के समर्थन में देशव्यापी आंदोलन के तहत कुछ नौजवान युवा साथी शहीद हो गए थे जिनकी याद में आज कंपनी बाग चौराहा स्थित बाबा साहब प्रतिमा के पास बामसेफ एवं तमाम अंबेडकरवादी संगठनों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जिस में मुख्य भूमिका धनीराम पैंथर प्रदेश अध्यक्ष भारतीय दलित पैंथर की रही जिन्होंने बताया कि उस समय sc-st एक्ट निष्प्रभावी किया जा रहा था तभी हमारे पूरे देश के भीम सैनिकों ने एक साथ आंदोलन किया जिस पर सरकार ने गोलियां चलवा दे जिसके तहत हमारे 18 वीर सपूत शहीद हो गए थे तो हर बार हम लोग उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देते आए हैं और आगे भी बताया कि अगर सरकार ने हमारे हक अधिकार छीनने वाले कानूनों को वहाल किया तो भविष्य में भी इससे बड़ा आंदोलन यह भीम सैनिक पूरे देश के अंबेडकर वादी संगठन रोड पर उतरकर करेंगे इस मौके पर भारतीय दलित पैंथर भीम आर्मी नई पहल भीम योद्धा भारतीय बौद्ध महासभा मूलनिवासी संघ सहित तमाम अंबेडकर वादियों के नेताओं ने सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर कोमल सिंह दोहरे प्रदेश अध्यक्ष बामसेफ ने की उन्होंने बताया कि सरकार कर्मचारियों के लिए भी जो पुरानी पेंशन की व्यवस्था थी उसको भी समाप्त किया है इसलिए सारे प्रदेश के पूरे देश के लाखों कर्मचारी आक्रोशित हैं एवं सरकार से कहना चाह रहा हूं कि पुरानी पेंशन जल्द से जल्द लागू कर दे नहीं तो पूरे देश के सरकारी कर्मचारी भी रोड पर उतर कर बड़ा आंदोलन कर सकते हैं एवं आगे उन्होंने बताया कि हमारे हक अधिकार अगर प्रभावित होने वाले काले कानून अगर सरकार लाती है तथा हमारे समाज के लोगों के लिए सरकार कोई भी ऐसा कदम ना उठाए जिनके लिए संविधान में जो उनको हक अधिकार दिए गए हैं वह निष्प्रभावी किए जाएं अगर ऐसा होता है तो पूरे देश की जनता अहिंसात्मक तरीके से रोड पर उतरकर अपना आंदोलन करेगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
148

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap