Tranding
Fri, 19 Jun 2026 01:39 PM

शादी के 6 दिन बाद ही विवाहित का संदिग्ध स्थिति में हुई मौत, शव को जलाया

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

इन दोनों शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से शादी के पहले,शादी के बाद,प्रेम प्रसंग,भूमि विवाद,आपसी मतभेद, आपसी कलह में,हत्या, आत्महत्या का समाचार सुनने को मिल रहा है।इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि शिकारपुर थाना क्षेत्र के हरेडीटेढ़ा गांव में एक नवविवाहित युवक की संधि स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान,22 वर्षीय बबलू सिंह के रूप में हुई है।युवक के गले पर निशान पाए गए हैं जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि उसने फंदे से लटक करआत्महत्या कर ली है। यह हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम के साथ-साथ तरह-तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं,जितनी मुंह उतनी बात की कहावत चरितार्थ हो रही है।

संवाददाता को पता चला है कि परिजन आनंन फाइनन में युवक को अनुमंडलीय अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टर अबरार ने उसे मृत् घोषित कर दिया।अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा पुष्टि किए जाने के बाद परिजन बिना किसी पुलिसया प्रक्रिया के ही शव लेकर घर चले आए। मिली जानकारी के अनुसार,बबलू सिंह कीशादी बीते 20अप्रैल को हुई थी,अभी शादी की रस्में पूरी तरह समाप्त भी नहीं हुई थी कि घर की खुशियां मातम में बदल गई। चर्चा है कि शादी के बाद से ही परिवार में किसी बात को लेकरअनबन चल रही थी, विवाद हुआ था, सूचना मिलने पर जब तक पुलिस पहुंचती तब तक परिजन द्वारा शव का अंतिम संस्कार किए जाने की खबर भी मिली है।पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है कि बिना पोस्टमार्टम और सूचना दिए शव को क्यों जलाया गया।थानाअध्यक्ष, ज्वाला कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि मामला संध्याहास्पद है। प्रथम दृष्टिया पारिवारिक कलह की बात सामनेआ रही है।पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।

India khabar
31

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap