Tranding
Sun, 21 Jun 2026 02:32 AM
अपराध / May 05, 2026

युवक का फंदे से लटक कर मौत,फैली सनसनी,कोहराम।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इन दिनों फंदे से लटककर युवक,यूवतियों का आत्महत्या करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक इस तरह की घटना नित्यदिन सुनने को मिल रही है। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है की चौतरवा थाना क्षेत्र के रायबरवा महुआ डी टोला गांव में एक घर में फंदे से लटका हुआ शव को पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीयअस्पताल बगहा भेज दिया। घटना की पुष्टि करते हुए थानाअध्यक्ष, शुभम कुमार ने संवाददाता को बताया कि सूचना मिली कि रायबारी महुवा डीटोला गांव के शंभू शाह के पुत्र राजू शाह गोंड ,उम्र 28 वर्ष का शव घर के अंदर फंदे से लटक रहा है,जिसके बाद पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करते हुए शव को फंदे से उतारा।थानाअध्यक्ष ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि मृतक घर मेंअकेला था, उसके परिजन शादी विवाह के सिलसिले में बाहर गए हुए थे,मौका पाकर उसने फंदे से लटककरआत्महत्या कर ली।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
30

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap