सेवानिवृत्त हुए क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी
करुणाकर राम त्रिपाठी
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
पुलिस कार्यालय महराजगंज में आयोजित “सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह” के दौरान अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए क्षेत्राधिकारी सदर जय प्रकाश त्रिपाठी को सोमेन्द्र मीणा (पुलिस अधीक्षक, महराजगंज) द्वारा सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।
समारोह के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जय प्रकाश त्रिपाठी के पूरे सेवा-काल में प्रदर्शित निष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्री त्रिपाठी ने अपने कार्यकाल के दौरान विभाग की गरिमा और जनविश्वास को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी तथा उनके सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य की कामना की।
समारोह का वातावरण भावुक होने के साथ-साथ गौरवपूर्ण भी रहा, जहां सहकर्मियों ने उनके सरल स्वभाव, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया।