Tranding
Sat, 06 Jun 2026 12:22 AM

राघवेंद्र यादव हेड कांस्टेबल से बने उपनिरीक्षक

चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

चौक थानाक्षेत्र के हल्का नंबर एक में तैनात हेड कांस्टेबल राघवेंद्र यादव को रविवार को थानाध्यक्ष चौक राम चरन सरोज ने स्टार लगाकर उपनिरीक्षक पद पर प्रोन्नत होने की शुभकामनाएं दिया । यादव 1992 बैच के कांस्टेबल हैं ।उनकी ईमानदारी व कर्तब्य निष्ठ स्वभाव के कारण विभाग ने उन्हें हेड कांस्टेबल से प्रोन्नति देकर उपनिरीक्षक बनाया है ।थाने पर तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनीष कुमार पटेल, एस आई परशुराम सिंह,चंद्र प्रकाश झां, अमित कुमार सिंह,संग हेड कांस्टेबल अंकित सिंह,विजय पाल सिंह,राघवेंद्र यादव,बृजेश यादव आदि पुलिसकर्मियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं ।इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामबदन पटेल,सुदर्शन यादव,इंद्रेश यादव,दिनेश यादव,निसार अहमद आदि लोग उपस्थित रहे ।

Karunakar Ram Tripathi
122

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap