Tranding
Mon, 01 Jun 2026 12:53 PM
अपराध / May 17, 2025

मकान बेचने के नाम पर 95 लाख की धोखाधड़ी, प्राथमिकी हुई दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के सागर खोपरा के निकट स्थित एक मकान बेचने के बहाने 95 लाख रुपया की धोखाधड़ी करने का मामला सामनेआया है। मामले में लाल बाजार राजगुरू चौक निवासी सुरेंद्र कुमार ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है ।नगर थानाअध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर सागर खोखरा निवासी, अनीश रंजन व उनके पाटीदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ता की जा रही है। प्प्राथमिकी में सुरेंद्र कुमार ने बताया है कि 2023 में अनीश रंजन ने पाटीदारों कोअपने सहमति में लेकरअपनी पुश्तैनी घर बेचने के लिए

बातचीत की,साथ ही ढाई लाख रुपया प्रतिधुर के दर से 55 धुर की जमीन की बात की,साथ ही 95 लाख का लेनदेन किया गया,मगर उक्त जमीन अभी तक नहीं मिल सका।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
159

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap