Tranding
Tue, 02 Jun 2026 04:07 AM

शिक्षक को झांसा देकर एटीएम बदलकर उड़ाए पौने दो लाख रुपया,खरीदारी की।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के उर्वशी सिनेमा के पास स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम सेंटर पर एक शिक्षक इंद्र भूषण झा के एटीएम पिनऔर एटीएम से संबंधित काम को एक्टिवेट करने में एक युवक ने शिक्षक का एटीएम कार्ड बदलकर पौने दो लाख रुपया की निकासी कर ली,निकासी उपरांत उक्त युवक ने राशि की निकासी कर रक्सौल के बाजार से सामान की खरीदारी कर ली।घटना के बारे में संवाददाताओं को पता चला है कि शिक्षक इंद्रभूषण झा को अपने एटीएम कार्ड को एक्टिवेट करने के लिए सेंट्रल बैंक के एटीएम सेंटर पर गए थे,जहां पर एक युवक ने उनको झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड का पिनऔर अन्य एक्टिवेट करने के लिए काम किया,इसके बाद उक्त युवक ने उनके बैंक खाते से राशि निकालकर सामान की खरीदारी कर ली।इस संबंध में शिक्षक ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि शिक्षक के द्वारा प्रार्थमिकी दर्ज कराई गई है, शिक्षक ने अज्ञात युवक पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। नगर थाना अध्यक्ष ने आगे बताया कि इस करवाई और जांच पड़ता शुरू कर दी गई है। उन्होंने आगे बताए जाते इस तरह की घटना की शिकायत नित्य दिन मिल रही है,और एटीएम सेंटर पर युवक मंडराते रहते हैं, अनजानआदमी से बात करके उनकोबहला फुसलाकर कर अपने झांसे में लेकर उनका एटीएम कार्ड बदलकर राशि की निकासी कर लेते हैं,जब पीड़ित को उनके बैंक से के खाता से राशि निकासी का मैसेज मिलता है,तब वह परेशान हो जाते हैं।साइबर फ्रॉड की घटना विभिन्न एटीएम सेंटर पर नित्य दिन सुनने और देखने को मिल रही है,पुलिस प्रशासन का गश्ती दल भीअपनी जिम्मेदारी निभाने में सक्षम नहीं हो पा रही है,एटीएम सेंटर पर पुलिस की व्यवस्था भी ठीक नहीं रहती है, एटीएम सेंटर पर पदस्थापित गार्ड भी कोई ध्यान नहीं देते हैं,अगर एटीएम सेंटर पर पदस्थापित गार्ड की देखभाल होती तो इस तरह की घटना नहीं घटती।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
62

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap