Tranding
Wed, 15 Apr 2026 07:35 AM

इदरीसिया दर्ज़ी अधिकार सम्मेलन व सम्मान समारोह आज,अली इमाम भारती,आसमा प्रवीण समेत अन्य गणमान्य होंगे शामिल।

हाजीपुर/महुआ(वैशाली) लोकतंत्र की धरती वैशाली जिले के महुआ की ऐतिहासिक सरजमीं चक मोजाहिद गांव में पहली बार होने जा रहे इदरीसिया दर्ज़ी अधिकार सम्मेलन सह सम्मान समारोह की सारी तैयारी पूरी हो गई है।कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन वैशाली की पूरी टीम बीते कई दिनों से लगातार जिले के हाजीपुर, भगवानपुर, सराय,जन्दाहा,महनार,देसरी,सहदेई बुजुर्ग, गोरौल,चेहरा कलां समेत अन्य प्रखंड का दौरा कर जन संपर्क अभियान चलाया और सैंकड़ो की तादाद में लोगों से शिरकत करने की अपील की।कार्यक्रम में समाजिक,साहित्यकार,पत्रकार आदि समेत अन्य क्षेत्र के लोगों को सम्मानित करने के साथ साथ मैट्रिक/इंटर पास छात्र,छात्राओं को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।कार्यक्रम का उद्धाटन इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष अली इमाम भारती के हाथों 9 जून को सुबह 10 बजे होगा।जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महुआ विधान सभा क्षेत्र से जदयू के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर आसमा प्रवीण शिरकत करेंगी।वहीं पूर्व एडीएम मुनीर आलम,हाजी बेलाल उर्फ पप्पू,शिक्षाविद प्रोफेसर मोहम्मद मुस्लिम, मोहम्मद शर्फुद्दीन आइडीएफ सदस्य समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहेंगे।जबकि कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत प्रदेश महासचिव मोहम्मद अख्तर इदरीसी,प्रदेश महासचिव राजू वारसी,प्रदेश संगठन प्रभारी मोहम्मद जमशेद आलम उर्फ प्यारे,जिलाध्यक्ष मौलाना सुल्तान,जिला महासचिव मोहम्मद आसिफ अता,मोहम्मद मेराज,मोहम्मद तनवीर समी आदि अन्य सक्रिय सदस्य करेंगे।इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन वैशाली के जिलाध्यक्ष मोहम्मद सुल्तान ने प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी है। इन्होंने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शरीक होने की अपील की है।

Karunakar Ram Tripathi
99

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap