Tranding
Wed, 15 Apr 2026 12:03 PM

गंडक प्रोजेक्ट कॉलोनी के 50 सेअधिक क्वार्टर के दरवाजा, खिड़की,गेट, चौखट की हुई अजब गजब चोरी, जॉच नहीं

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

चोरी के मामले में यह जिला हमेशा टॉप रहा है,कभी लोहे के पुल की चोरी,कभी चूहा बांध काट देते हैं,नोटों की गाददी काट देते हैं,तो कभी चूहे थाना में रखे हजारों लीटर शराब पी जाते हैं। ठीक इसी तरह का एक मामला जिला के बेतिया शहर के गंडक कॉलोनी परिसर का हुआ है, जहां शहर के चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है,अजब गजब चोरी की इस घटना को लोग सुनकर हैरान हो रहे हैं,चोरों की दिलेरी की जान लेंगे तो शासन प्रशासन की मुसतयदी पर प्रश्न खड़ा हो रहे हैं,स्थानीय लोग इस चोरी की घटना को जान अपना माथा पकड़ रहे हैं।बेतिया शहर का गंडक कॉलोनी में जहां 50 से ज्यादा घर है,इस कोलोनी को 3 महीने पूर्व खाली कराया गया है,अभी नीलामी के प्रक्रिया चल रही है,लेकिन इसके पहले चोटों ने इसको कबाड़ खाना बना दिया है।कॉलोनी के लगभग 50 घरों के दरवाजा,चौखट,गेट यहां तक कि चारदीवारी की ईट को भी चुरा कर ले गए हैं,मगर स्थानीय पुलिस प्रशासन को कानो कान खबर नहीं है।इस संबंध में प्राथमिकी भी दर्ज भी हो चुकी है,मगर इस अजब गजब चोरी की जांच करने वाला कोई पुलिस पदाधिकारी उपलब्ध नहीं है।

भारत की बात यह है कि इस कुंडली के बगल में पुलिस लाइन है जिसमें बैरक में हजारों की संख्या में पुलिस रहते हैं,इसके बगल में, पुलिस उपमहानिरीक्षक काआवास कार्यालय, पुलिस अधीक्षक का कार्यालय,आवास है,जिला पदाधिकारी का आवास है, उप विकासआयुक्त का आवास है,कई जिला स्तर के पदाधिकारी का मेंआवास है।

चोरों ने करोड़ों की समान को को ट्रक पर लाद कर ले गए या हवाई जहाज से किसी को भनक तक नहीं लगी।चोरों ने चोरी दिन में की है या रात में, इसकी खबर संबंधित पदाधिकारी को भी नहीं लगी।

स्थानीय लोगों ने संवाददाता से पूछना शुरू किया कि यह चोरी चोरों के द्वारा की गई है, या विभागीय चोरों के द्वारा की गई है,इस पर प्रश्न खड़ा हो रहा है।कॉलोनी के 50 घरों में एक ही जैसा चोरी होना,इस चोरी का किसी को भनक नहीं लगाना,ऐसे स्थान पर पुलिस प्रशासन की ड्यूटी नहीं लगाना,विभाग को इसके लिए सचेत नहीं रहना यह सभी प्रश्न विभाग के पदाधिकारीर्यों पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कररहा है।

Karunakar Ram Tripathi
125

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap