Tranding
Fri, 17 Apr 2026 01:44 AM

गुडम्बा विस्फोट कांड का भंडाफोड़ : ₹25 हजार के इनामी चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ फुरकान कुरैशी एडवोकेट

लखनऊ,उत्तर प्रदेश

थाना गुडम्बा क्षेत्र के ग्राम बेहटा में 31 अगस्त को हुए भयानक विस्फोट की गुत्थी सुलझा ली गई। विस्फोट में चार लोगों की मौत हुई थी और दर्जनों घायल हुए थे। सोमवार को पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में ₹25 हजार के इनामी चार मुख्य आरोपियों को दबोच लिया है। जानकारी के अनुसार, बेहद खतरनाक अवैध विस्फोटक सामग्री का निर्माण और भंडारण हो रहा था। मलबे में दबे सात लोगों को फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की मदद से बाहर निकाला गया था। जांच में पता चला कि विस्फोटक इतनी मात्रा में था कि आसपास के कई मकानों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह व इंस्पेटर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विशेष टीम ने उ.नि हरिओम पटेल की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए मुख्य इनामी आरोपी शानू उर्फ शोएब, मो. वारिस उर्फ शेरु, अली अकबर और मो. अफजल को मौर्या भट्टा के पास से गिरफ्तार कर लिया। इन सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पहले से ही तीन अन्य आरोपी टीनू उर्फ अली अहमद, मो. नसीम और मो. याकूब उर्फ घपलू को जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तारी में सहायक रहे

प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव

उ.नि हरिओम पटेल

उ.नि संदीप सिंह गौर

उ.नि यशपाल

हेड कांस्टेबल अमित सिंह

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में शांति बहाल करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
98

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap