Tranding
Thu, 16 Apr 2026 05:34 PM
अपराध / Aug 13, 2025

गड्ढे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़ा गला स्थिति में तैरता हुआ मिला,फैली सनसनी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेतिया गोपालगंज रोड स्थितश्रीराम कॉलोनी के पास एक गड्ढे में एकअज्ञात व्यक्ति का शव सड़ी गली स्थिति में तैरता हुआ नजर आया,शव के पास से गुजर रहे स्थानीय लोगों नेशव को देखा तो क्षेत्र में अफरातफरी मच गई,लोगों ने तुरंत मुफस्सिल थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलती थानाअध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गड्ढे से शव को बाहर निकाला शव पूरी तरह से सड़ गल चुका था,बदबू के कारण आसपास खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था।पुलिस ने पपंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।ग्रामीणों केअनुसार शव कम से कम चार-पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है,तेज गर्मी और पानी में डूबे रहने के कारण शव फूल गया था,और चेहरा पहचानने लायक नहीं बचा था।मृतक के कपड़ों और आसपास के हालात देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुटा गई। मामला हत्या का हो सकता है लेकिन पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। मौके पर जुटी भीड़ में तरह-तरह के चर्चाएं हो रही थी,कुछ लोगों ने संवाददाता को बताया कि बीती दिनों इलाके में किसी लापता व्यक्ति की खबर नहीं आई थी,जिसे आशंका है कि मृतक किसी अन्य क्षेत्र का हो सकता है। मृतक की हत्या करके यही लाकर फेंक दिया गया है। पुलिस ने कोई बात बताने से इनकार किया है।पुलिस ने बताया है कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत काअसली कारण पता चल सकेगा। मृतक की पहचान के लिएआसपास के थानों को सूचना दे दी गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
121

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap