Tranding
Fri, 05 Jun 2026 10:10 PM

मनाली में आयोजित 8वीं हिमालयन राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल होंगे महराजगंज के आठ खिलाड़ी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

आगामी 14 जून से 16 जून 2025 तक हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में आयोजित 8वीं हिमालयन ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो टीम के साथ जनपद महराजगंज के चयनित खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।

जनपद के दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज के आठ प्रतिभाशाली खिलाड़ी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में आराधना चौधरी, प्रीति निषाद, मन्जू कन्नौजिया, रियान्जली, अल्का भारती, सिमरन प्रजापति, बादल मद्धेशिया और आनंद कुमार शामिल हैं। ताइक्वांडो एसोसिएशन महराजगंज के पदाधिकारियों चेयरमैन रि. लेफ्टिनेंट मानवेन्द्र सिंह, अध्यक्ष उपेंद्र मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानाचार्य जीएसवीएस विजय बहादुर सिंह तथा उपाध्यक्ष परमानंद विश्वकर्मा ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य एवं बेहतरीन प्रदर्शन की कामना की।

प्रशिक्षक व महासचिव राजेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि ये सभी खिलाड़ी कल 12 जून को सायं सात बजे मनाली के लिए रवाना होंगे।

उनके प्रस्थान से पूर्व विद्यालय में एक उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

संस्था दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या करूणा मणि पटेल, कार्यालय अधीक्षक रमेश चंद पटेल, प्रभारी मनमीत पटेल, श्रवन विश्वकर्मा, राजेश कुमार तिवारी, महेंद्र उपाध्याय, सीमा पांडे, उषा सिंह, नेहा मद्धेशिया, नेहा पटेल, प्रीति जायसवाल, राहुल जयसवाल, विमलेश पांडे, गंगेश वर्मा आदि शिक्षकों ने भरोसा जताया है कि ये खिलाड़ी जनपद ही नहीं, पूरे प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Karunakar Ram Tripathi
152

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap