Tranding
Wed, 11 Mar 2026 03:38 PM

सुन्नी दावते इस्लामी का एक दिवसीय सेमिनार।

जयपुर। सुन्नी दावते इस्लामी जयपुर की ओर से 22 जून शनिवार को एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन सांगानेर के कोहिनूर हाँल में किया जाएगा। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल होंगे। पुर सुकून जिंदगी कैसे गुजारे विषय पर बाद नमाज़े इशा रात 9:30 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देश भर के स्कॉलर एवं इस्लामी विद्वान भी शामिल होंगे। 

   मुख्य अतिथि के तौर पर अमीर सुन्नी दावते इस्लामी हज़रत मौलाना मोहम्मद शाकिर अली नूरी साहब ( मुंबई ) पुर सुकून जिंदगी कैसे गुज़ारे कुरान व हदीस की रोशनी मे प्रकाश डालेंगे। यह प्रोग्राम मुफ्ती अब्दुस्सत्तार रज़वी साहब की सरपरस्ती व मौलाना सैय्यद मोहम्मद क़ादरी साहब की निगरानी मे आयोजित होगा।

Karunakar Ram Tripathi
88

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap