Tranding
Sat, 30 May 2026 08:15 AM

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में चिकित्सक की कुर्सी पर बैठा वार्ड बॉय

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। इमरजेंसी वार्ड में कार्यरत वार्ड बॉय प्रभुनाथ द्वारा डॉक्टर की कुर्सी पर बैठकर चिकित्सक की भूमिका निभाने का मामला सामने आया है। इस हरकत को स्वास्थ्य सेवा की गंभीर उपेक्षा और कुर्सी की गरिमा का अपमान माना जा रहा है। मौके पर मौजूद मरीजों और तीमारदारों ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर नदारद थे और प्रभुनाथ मरीजों से बातचीत कर रहे थे, दवाइयों के निर्देश भी दे रहे थे। ऐसे में यह सवाल उठता है कि यदि स्वास्थ्य केंद्रों पर इस तरह वार्ड बॉय ही इलाज करने लगेंगे तो मरीजों की सुरक्षा और इलाज की गुणवत्ता का क्या होगा?

जब इस पूरे मामले की जानकारी अधीक्षक डॉ0 अनिल जायसवाल को दी गई, तो उन्होंने बताया की उस समय डॉक्टर ओपीडी में थे और वार्ड बॉय प्रभुनाथ डाकुमेंट वगैरह की एंट्री कर रहा था गलती उसकी यही है की वह चिकित्सक की कुर्सी पर बैठा था। उन्होंने कहा की कल उसको इसके संबंध में नोटिस दी जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
78

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap