Tranding
Sat, 30 May 2026 07:12 PM

रेड क्रॉस बेतिया द्वारा 10अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का हुआ वितरण।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय रेड क्रॉस समिति बेतिया के द्वारा मझौलिया अंचल के रतनमाला वार्ड नंबर 10,हाजमा टोला के 10 अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया, लाभान्वित होने वालों में,रंजू देवी,रीता देवी,मीना देवी, नंदनी कुमारी,लीलावती देवी, नयना देवी,प्रियंका देवी, अमरावती देवी,प्रिंस कुमार, सरोज देवी को तिरपाल, हाईजीन कीटआदि राहत सामग्री वितरित की गई। वितरण कार्यक्रम में,चेयरमैन डॉ.सुशील प्रसाद चौधरी, वाईस चेयरमैन,विश्वनाथ झुनझुनवाला,सचिव डॉ. जगमोहन कुमार,संयुक्त सचिव जगदेव प्रसाद के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे,सभी ने कहा कि अभी से मई-जून तक के महीने मेंअगलगी की संभावनाअधिक होती है। अगलगी से बचाव हेतुआपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी काअनुपालन करें। सावधानी ही बचाव है।खुद जागरूक हों और दूसरों को भी करें।मौके परआपदा राहत समिति के लालबाबू प्रसाद, रेमी पीटर हेनरी, सूर्यकांत मिश्रा,इरशादअख्तर दुलारे, अब्दुल सत्तार शाह,अमरेश कुमार, अब्दुल राशिद,स्थानीय वार्ड सदस्य,लालती देवीआदि उपस्थित थे। लाभार्थी अग्नि पीड़ित परिवारों ने रेड क्रॉस के प्रतिआभार व्यक्त किया।

Karunakar Ram Tripathi
100

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap