Tranding
Thu, 03 Jul 2025 07:58 PM
धार्मिक / Mar 19, 2025

सात साल की अनाबिया और नौ साल की आयशा ने रखा पहला रोजा।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

रमजानुल मुबारक के रोजे मुसलमान सब्र व शुक्र के साथ रख रहे हैं। इस मुहीम में बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी पुरजोश नजर आ रहे हैं। 

सूरजकुंड कॉलोनी के रहने वाले सैयद रऊफ अहमद व फरहाना खातून की सात साल की बेटी सैयद अनाबिया रऊफ ने पहला रोजा रखा। अनाबिया ने करीब 13 घंटे 18 मिनट तक भूखा प्यासा रहकर अल्लाह तआला का शुक्र अदा किया। इस मौके पर घर वालों ने अनाबिया का हौसला बढ़ाते हुए मुबारकबाद पेश की। दुआओं से नवाजा। मुबारकबाद पेश करने वालों में सैयद हुसैन अहमद, सैयद नदीम अहमद, सैयद मतीन अहमद, सैयदा जरीना, उमरा, सैयद जैनब वारसी, चांदनी, सैयद जीनत, अरहम, खान, अकलीमा वारसी, मो. हैदर रजा, अजकिया, अबूजर आदि शामिल रहे।

वहीं मोहल्ला खोखर टोला के रहने वाले मरहूम असरार अहमद व अफरोज सुल्ताना की नौ वर्षीय बेटी आयशा परवीन ने इम्तिहान खत्म होने के बाद पहला रोजा रखा। अल्लाह की इबादत की। कुरआन-ए-पाक की तिलावत की। घर वालों ने हौसला बढ़ाया। तमाम तरह की इफ्तारी बनी। आयशा ने शाम को सबके साथ मिलकर रोजा खोला और अल्लाह का शुक्र अदा किया। घर वालों ने दुआ व तोहफों से नवाजा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
42

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2025. SiteMap