महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता शातिर अपराधी चोरी के आभूषणों एवं वाहन सहित गिरफ्तार
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना घुघली पुलिस, एसओजी एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना घुघली क्षेत्रांतर्गत ग्राम करौता उर्फ नेबुईया में घर से कीमती आभूषण एवं नकदी चोरी की घटना से सम्बन्धित मुकदमा अपराध संख्या 464/2025 धारा 305, 331(4), 317(2) बीएनएस दर्ज होने के पश्चात पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं व्यावसायिक अनुसंधान करते हुए घटना का सफल अनावरण गया। मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोपाला स्थित नहर पुलिया के पास से अभियुक्त उमेश साहनी पुत्र कतवारु साहनी, निवासी ग्राम महुअवा महुवई, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 30 वर्ष को चोरी के आभूषणो एवं वाहन सहित गिरफ्तार किया गया।