Tranding
Sat, 30 May 2026 06:43 AM
राजनीति / Nov 18, 2023

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज शिलान्यास स्थल का किया मुआयना।

डॉ शशि कांत सुमन

मुंगेर, बिहार।

25 नम्बंर 2023 को मुंगेर मेडिकल काॅलेज का शिलान्यास करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव मुंगेर आ रहे है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जहां जिला प्रशासन कार्यक्रम को सफल बनाने के जुट गई है। वहीं महागठबंधन के कार्यकर्ता भी तैयारी में जुट गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने मंगरा पोखर स्थित प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज स्थल एवं आम सभा स्थल का जायजा लिया। मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के राज्य परिषद सदस्य शिशिर कुमार लालू, प्रदेश सचिव दिनेश कुमार ,पूर्व पंचायती राज प्रदेश महासचिव मनीष कुमार ,पूर्व प्रमुख विभांशु निराला एवं मुखिया सह जमालपुर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि जय राज गौतम सहित स्थानीय ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रणनीतियों पर विचार किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
157

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap