Tranding
Wed, 15 Apr 2026 08:35 AM

कठपुतली नगर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आज

जयपुर। ज्योति नगर स्थित कठपुतली नगर में सोमवार को सुबह 9.30 से दोपहर 1.30 बजे तक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर संयोजक डॉ. ओपी टांक के अनुसार स्थानीय टांक क्लिनिक में आयोजित कैंप में भांकरोटा के गीतांजली हॉस्पिटल द्वारा चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन होगा। जिसमें बीपी, शुगर सहित सभी जांचें नि:शुल्क होगी। इसी के साथ गीतांजली हॉस्पिटल में गंभीर रोगियों का ईलाज रियायती दरों पर किया जाएगा। डॉ. टांक ने शिविर में आने वाले रोगियों से आधार कार्ड साथ लाने का अनुरोध किया है।

Karunakar Ram Tripathi
72

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap