Tranding
Sat, 28 Feb 2026 11:28 AM

डॉ० बाबा भीमराव अम्बेडकर के 67वें महा परिनिर्वाण दिवस पर 6 श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया।

भव्य भीम ज्योति यात्रा मैकरावर्टगंज से प्रारम्भ

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश ।

बाबा साहब अमर रहे डॉ० बाबा भीमराव अम्बेडकर के 67वें महा परिनिर्वाण दिवस पर 6 श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया।सभा के पूर्व तथागत गौतम बुद्ध एवं बाबा साहब अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया तथा दीप प्रज्जवलित कर त्रिसरन एवं पंचशील का पाठ किया गया। आज बाबा साहब अम्बेडकर जी हमारे बीच नहीं हैं किन्तु उनके विचार, उनके संदेश और मानवता वादी संघर्ष हमारे बीच विद्यमान है। भारतीय दलित पँथर के प्रान्तीय अध्यक्ष पैंथर धनीराम बौद्ध ने कहा कि हमें बाबा साहब के विचारों, आदर्शों एवं उनके पद चिन्हों पर चलने की उनके अधूरों कारवां को आगे बढ़ाने तथा उनके सपनों को साकार करने का यही बाबा साहब अम्बेडकर को सच्ची श्रृद्धांजलि होगी।श्रृद्धांजलि सभा उपरान्त यहाँ भीम भोज का भी आयोजन किया गया तदोपरान्त भव्य भीम ज्योति यात्रा मैकरावर्टगंज से प्रारम्भ होकर विवेक तिराहा, ग्वालटोली,खलासी लाइन,पार्वती बागला रोड, मन्नीपुरवा, कम्पनी बाग नवाबगंज, तिलक नगर, आर्य नगर, स्वरूप नगर, बेनाझाबर, ईदगाह, बकरमण्डी,चुन्नीगंज,लाल इमली, परेड, बड़ा चौराहा होते हुये नानाराव पार्क कम्पनीबाग फूलबाग में स्थापित डॉ० बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा

पर भाव भीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की गयी। श्रृद्धांजलि सभा एवं भव्य भीम ज्योति यात्रा में प्रमुख रूप से आनन्द प्रकाश, राजेन्द्र कुमार कुरील, पंकज जायसवाल,जीतू सोनकर,आशीष गुप्ता, धर्मेन्द्र कठेरिया, शिव प्रताप बौद्ध, विनीत कुमार,अजय वर्मा, जय कठेरिया,

उमेश पैंथर, उमेश पैंथर, दीपू गौतम, जीतू सोनकर, विक्की, रितेश, कुनाल, विजय कुमार सागर एड०,अनिल प्रजापति, अनिल जायसवाल,चन्द्रशेखर बब्लू, सूर्य बहादुर, मनीषा पैंथर, अनीता, मीना, किरन, उर्मिला राजपूत, सीमाजीत, रूकामणि, रेखा, सविता,शान्ति, इत्यादि लोग शामिल थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
69

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap