Tranding
Mon, 01 Jun 2026 10:41 PM

जिले के सभी सरकारी स्कूलों में 28 मई को मनाया जाएगा माहवारी स्वच्छता दिवस।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिले भर के सरकारी स्कूलों में 28 मई को किशोरियों को जागरुक करने को लेकर माहवारी स्वच्छता दिवस मनाने का फैसला लिया गया। इस संबंध में संवाददाता को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य पारीयोजना निदेशक,अजय यादव ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,समग्र शिक्षा को पत्र जारी कर निदेश किया गया है।जारी पत्र में कहा गया है कि प्रत्येक वर्ष 28 मई को पूरे विश्व में माहवारी स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाता है,ताकि किशोरियों को इस संबंध में जागरुक किया जा सके।बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा इस विषय पर शिक्षिकाओं का प्रशिक्षण भी कराया जा रहा है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
175

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap