10 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹10,000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना बृजमनगंज पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 101/26, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त दीपक गुप्ता पुत्र राजदेव (36 वर्ष), निवासी उटिया, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी।
दिनांक 24 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सटीक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, उप-निरीक्षक आलोक यादव एवं मुख्य आरक्षी हृदय यादव (थाना बृजमनगंज)।