Tranding
Sat, 28 Feb 2026 11:28 AM
धार्मिक / Oct 17, 2024

पं0 भृगुनाथ चतुर्वेदी कॉलेज ऑफ बड़हलगंज में महर्षि बाल्मिकी जयंती समारोह मनाया गया।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

पंडित भृगुनाथ चतुर्वेदी कालेज आफ लां बड़हलगंज गोरखपुर में महर्षि बाल्मीकि जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 अभिषेक पाण्डेय ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय जन मानस में सनातन हिन्दू धर्म के आधार स्तम्भ "रामायण " के रचयिता महर्षि बाल्मीकि के जन्म दिवस के अवसर पर आज हम सभी यहां एकत्रित हुए हैं। कर्म सिद्धान्त के आधार पर इन्होंने भारतीय समाज में सर्वोच्च ऊंचाईयों को प्राप्त किया। समाज के सामने भारत के राष्ट्र नायक मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी के जीवन, व्यवहार, आचार, विचार भारतीय समाज के लिए आदर्श है।" हमें निज धर्म पर चलना सिखाती रोज रामायण , सदा शुभ आचरण करना सिखाती रोज रामायण "मुख्य नियन्ता चन्द्र भूषण तिवारी ने कहा कि बाल्मीकि जी ने अपने महाकाव्य रामायण के माध्यम से भगवान श्री राम के जीवन की समग्रता को सम्पूर्ण जन मानस के सामने उकेरा। जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन की सम्पूर्णता को प्राप्त कर एक श्रेष्ठ जीवन जी सकता है। असिस्टेंट प्रोफेसर फकरुद्दीन ने बताया कि भगवान श्री राम के जीवनवृत्त को महर्षि बाल्मीकि ने सम्पूर्ण विश्व के लिए मानवता के श्रेष्ठ जीवन शैली का उदाहरण प्रस्तुत किया है। अवनीश उपाध्याय ने कहा कि दृढ़ निश्चय एवं सच्चे हृदय से पश्चाताप कर बुरी आदतों को छोड़कर सद्वृत्तियों को अपनाया जा सकता है। इस कार्यक्रम में दीपेश श्रीवास्तव, विकास शर्मा, ओंकार, अंतिम पाण्डेय, अनामिका कुशवाहा, अंशिका आदि ने प्रतिभाग लिया।

Karunakar Ram Tripathi
121

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap