Tranding
Sat, 28 Feb 2026 12:47 PM
शिक्षा / Dec 25, 2023

ज्ञान कुंज एकेडमी बंशी बाजार बलिया में क्रिसमस पर आर्ट गैलरी।

रिपोर्ट धनंजय शर्मा                     

बिल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश।

सिकंदरपुर तहसील अंतर्गत ज्ञान कुंज एकेडमी बंशी बाजार बलिया में आज दिनांक 25 दिसंबर 2023 दिन सोमवार को आर्ट गैलरी का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर इफ्तिकार खान जीआईसी बलिया एवं विशिष्ट अतिथि इरशाद अहमद अंसारी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस चित्रकला प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शित किया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर इफ्तिकार खान ने कहा कि वास्तव में इस विद्यालय के छात्र-छात्र एवं शिक्षक चित्रकला के विभिन्न आयामों में प्रतिभा के धनी है ।यहां की चित्रकला-प्रदर्शनी में मधुबनी कला शैली , मंडाला कला शैली , ,स्केचिंग पेंटिंग , वाटर पेंटिग आदि विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन किया गया । उन्होंने कहा कि आज उनके जीवन का वह सपना पूरा हो गया जो उन्होंने कभी सोचा था कि बलिया में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

विशिष्ट अतिथि इरशाद अहमद अंसारी ने बताया कि किस प्रकार से इस विधा के माध्यम से व्यक्ति अपनी भावनाओं को प्रकट करने के के साथ-साथ रोजगार के सृजन भी कर सकता है । उन्होंने इस क्षेत्र से जुड़े हुए विभिन्न व्यवसायों के बारे में भी विस्तृत चर्चा की एवं इस अवसर पर अभिभावकों से भी अनुरोध किया कि वह छात्रों के कौशल को पहचाने और उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करें। निश्चय ही आगे आने वाले समय में इस क्षेत्र में भी अनेक प्रकार के रोजगार सृजन की अपार संभावनाएं हैं।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा पांडे एवं प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया एवं छात्रों के प्रतिभा के विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता पर बल दिया।

कार्यक्रम के आयोजन में पूर्वी सिंह, सुप्रिया श्रीवास्तव,श्वेता राय, आरजू परवीन, रेहाना अंसारी,मुफिदा ,शालू , विक्रम सिंह , सौरभ वर्मा, आदित्य कुमार पाण्डे आदि का विशेष योगदान रहा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
121

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap