Tranding
Tue, 02 Jun 2026 12:36 AM

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नई शिक्षा नीति को दी मंजूरी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शिक्षा मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित नई शिक्षा नीति 2020 को मंजूरी दे दी।36 वर्षों बाद,केंद्र सरकार के कैबिनेट की स्वीकृति के बाद देश में नई शिक्षा नीति लागू हुई है।शिक्षा संरचना (5+3+3+4 फार्मूला) हुआ लागू।5 वर्ष मूलभूत शिक्षा। नर्सरी 4 वर्ष का होगा।

जूनियर केजी 5 वर्ष का होगा 

सीनियर केजी 6 वर्ष का होगा

कक्षा 1 में नामांकन हेतु 7 वर्ष होना चाहिए।

कक्षा 2 के लिए 8 वर्ष।

कक्षा 3 के लिए 9 वर्ष

कक्षा 4 @10 वर्ष

कक्षा 5 @ 11 वर्ष

3 वर्ष -माध्यमिक शिक्षा

कक्षा 6 में नामांकन के लिए 12 वर्ष का होना चाहिए।

 कक्षा 7 @13 वर्ष

कक्षा 8 @ 14 वर्ष

कक्षा 9 @ 15 वर्ष

कक्षा 10 (SSC) @ 16 वर्ष

कक्षा 11 (FYJC) @ 17 वर्ष में होगा।

कक्षा 12 (SYJC) @ 18 वर्ष में होगा।अब केवल 12वीं कक्षा में बोर्ड परीक्षा होगी।

कॉलेज की डिग्री 4 वर्ष की होगी।

5वीं तक की पढ़ाई मातृभाषा, स्थानीय भाषा,राष्ट्रीय भाषा में होगी।अंग्रेजी को सिर्फ एक विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा। कक्षा 9 से 12 तक को सेमेस्टर प्रणाली चलेगी।

कॉलेज की डिग्री अब 3 या 4 साल की होगी।1 साल बाद सर्टिफिकेट मिलेगा।2 साल बाद डिप्लोमा डिग्री होगी।

3 साल बाद डिग्री मिलेगी।

4 साल की डिग्री करने वाले छात्र सीधे1साल में MA कर सकेंगे।MA करने वाले छात्र अब सीधे PhD कर सकेंगे।

अगर कोई छात्र एक कोर्स के बीच में दूसरा कोर्स करना चाहता है,तो उसे कुछ समय के लिए ब्रेक लेकर ऐसा करने कीअनुमति मिलेगी।

उच्च शिक्षा में प्रवेश दर 2035 तक 50% करने का लक्ष्य।उच्च शिक्षा में कई सुधार किए जाएंगे,जिसमें शैक्षणिक,प्रशासनिक और वित्तीय स्वायत्तता शामिल होगी।ई-कोर्स क्षेत्रीय भाषाओं में शुरू किए जाएंगे।

वर्चुअल लैब्स विकसित की जाएंगी।राष्ट्रीय शैक्षिक तकनीकी मंच की स्थापना की जाएगी।देशभर के सरकारी, निजी और डीम्ड संस्थानों के लिए एक समान नियम लागू होंगे।

Karunakar Ram Tripathi
185

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap