Tranding
Sat, 28 Feb 2026 07:20 AM

एनडीए को जीत दिलाने के लिए मुदैर से बुलेट रानी बेतिया पहुंची, हुआ भव्य स्वागत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

नरेंद्र मोदी उर्फ भाजपा सरकार या एनडीए सरकार को तीसरी बार जीत दिलाने के लिए बुलेट रानी उर्फ राजलक्ष्मी मंडा मुदौर होते हुए अपने 21 लोगों की टीम के साथअभियान शुरू किया,जो देश के 15 राज्यों में 21हजार किलोमीटर की यात्रा तय करेगी,वह अपने टीम के साथ 18 अप्रैल को दिल्ली में अभियान का समापन करेंगी। वह प्रतिदिन 300 किलोमीटर बाइक चलाती हैं।बुलेट रानी उर्फ रानी राजलक्ष्मी मंडा का बेतिया पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।उन्होंने संवाददाता को बताया कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के उद्देश्य से उन्होंने 12 फरवरी से वोट फॉर नेशन,वोट फॉर मोदी के तहत 21लोगों की टीम के साथ अभियान शुरू किया है। उनका दावा है कि इस लोकसभाआम चुनाव 2024 में मोदी की भाजपा सरकार, तीसरी बार विजई होगी,साथ ही नरेंद्र मोदी,तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

जिला में बुलेट रानी उसे राज्य लक्ष्मी मांडा का भव्य स्वागत करने वालों में स्थानीय सांसद बेतिया लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ संजय जयसवाल, चनपटिया विधानसभा के विधायक, उमाकांत सिंह,पूर्व भाजपा, जिला अध्यक्ष,दीपेंद्र सराफ के अलावा बहुत सारे जिला स्तरीय पुरुष और महिला भाजपा कार्यकर्ता व सदस्य उपस्थित थे।

Karunakar Ram Tripathi
95

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap