Tranding
Fri, 17 Apr 2026 07:17 AM
अपराध / Mar 17, 2025

देसी कट्टा लेकर विडीयो बनाने वाले तीन युवक गिरफ्तार, कारतूस, तलवार बरामद

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर/राजापाकर (वैशाली) बिहार

जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोशल मीडिया पर देसी कट्टे से फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार युवकों के नाम चंदन कुमार,आयुष राज उर्फ बुलेट और यश राजकुमार उर्फ रावण हैं।पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा,कारतूस और पांच तलवारें बरामद की हैं।12 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था।जिसमें तीन युवक मोटरसाइकिल पर देसी कट्टे से फायरिंग करते हुए राजापाकर पोस्ट ऑफिस के पास से गुजर रहे थे।स्थानीय सूत्रों से पहचान होने पर पुलिस ने चंदन कुमार,आयुष राज और यश राजकुमार को संदिग्ध पाया।पुलिस ने यशराज के घर पर छापा मारकर पूछताछ की।जिसके बाद चंदन कुमार के घर की तलाशी में हथियार बरामद हुए।आयुष राज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बिदुपुर थाने की मदद से दाउदनगर में छापा मारा और उसे गिरफ्तार किया।पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अवैध हथियार रखने और सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर लोगों में भय पैदा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
235

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap