Tranding
Fri, 17 Apr 2026 02:11 AM

चौपाल लगाकर पीडीए पर हुई चर्चा

पनियरा, महराजगंज, उत्तर प्रदेश 

319 पनियरा विधानसभा के सपा नेता हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने मोहद्दीनपुर सेक्टर के विकास खण्ड पनियरा क्षेत्र अंतर्गत आज व्यापक पैमाने पर पीडीए चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। समाजवादी पार्टी के द्वारा कराए गए पूर्व में कार्यों पर एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पद चिन्हों पर चलने पर चर्चा किया गया। 

त्रिपाठी ने अपने ओजस्वी चर्चा से बाबा साहब के जीवन एवं समाजवादी विचारधारा पर सबको जोड़ने का प्रयास किया उन्होंने अभी कहा कि हम समाजवादी लोग जाति धर्म मजहब से ऊपर उठकर मानवताबाद की सेवा करते हैं लेकिन वर्तमान सरकार जाति धर्म मजहब में उलझा कर बांटने का काम कर रही है। पूर्व जिला अध्यक्ष आमीर हुसैन ने समाजवादी सरकार के विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा किए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन यादव व संचालन शत्रुघ्न कनौजिया ने किया इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन , इसरार खान, अरविंद यादव, अमरनाथ उर्फ लाला, कैलाश विश्वकर्मा, फैज मास्टर, गोरख यादव, राम सुधारे यादव ,दिनेश यादव सहित सेक्टर के सभी पदाधिकारी एवं समाजवादी विचारधारा के लोग हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap