Tranding
Mon, 01 Jun 2026 05:40 PM

भ्रष्टाचार पर अविलंब रोक लगाने समेत अन्य मांगों को लेकर राजद ने दी प्रखंड मुख्यालय पर धरना

रिपोर्ट :विनोद विरोधी

गया, बिहार

प्रखंड मुख्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने समेत अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल की प्रखंड इकाई ने जिले के बाराचट्टी प्रखंड मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।राजद के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद यादव के नेतृत्व में आयोजित धरना में धरनार्थियों ने 16 सूत्री मांगों को लेकर बाराचट्टी के बीडीओ को एक ज्ञापन भी सौंपे। सौंपे गए ज्ञापन में प्रखंड व अंचल मुख्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को दोहरे बिजली बिल भेज जाने पर रोक लगाने,वन विभाग द्वारा बिना जांच पड़ताल के निर्दोष लोगों पर मादक पदार्थों का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कर किये जाने,विधवा, वृद्ध व विकलांग पेंशनधारियों के लिए पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर केवाईसी करने, कृषि विभाग द्वारा पंचायत स्तर पर बीज वितरण कराने, किसान सम्मान निधि की सूची में वंचित लोगों का नाम जोड़ने, पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर श्रम कार्ड बनाने, कबीर अंत्येष्टि एवं पारिवारिक लाभ योजना को सरल तरीके से गरीबों को लाभान्वित करने की व्यवस्था करने, मनरेगा में 200 दोनों का काम की व्यवस्था करने,तमाम शिक्षित बेरोजगारों को सम्मानजनक भत्ता लागू करने, पीएम-सीएम आवास योजना से वंचितों का नाम अभिलंब सूची में जोड़ने,ग्राम बिघी एवं गूलरवेद में भूदान से प्राप्त जमीन से संबंधित दस्तावेज में सुधार करने समेत अन्य मांगे शामिल हैं। धरना में शामिल राजद के प्रमुख लोगों में हरेंद्र सिंह भोक्ता, पूर्व मुखिया राजकुमार यादव,विनोद मांझी,विद्यालाल दास, रघुनंदन प्रसाद यादव, बढ़न यादव, शिवनाथ पासवान,गणेश यादव, इंद्रदेव यादव आदि प्रमुख थे।

Karunakar Ram Tripathi
157

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap