Tranding
Mon, 01 Jun 2026 06:32 PM

तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार एक व्यक्ति को रौंदा, मौके पर हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

तेज रफ्तारअनियंत्रित कार ने एक बाइक सवार व्यक्ति को रौंद दिया,जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि लोरिया बागहा नेशनल हाईवे स्थिति, सिसवानिया गांव की बताई गई है।सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस शव को कब्जे में लेकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया में पोस्टमार्टम करने के बाद परिजन को सौंप दिया। थानाअध्यक्ष,संतोष कुमार शर्मा ने संवाददाता को बताया कि मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गाड़ी को जप्त कर थाना ले गई। मृतक की पहचान, बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत इंग्लिशया गांव निवासी,भरत राव के बेटे,प्रभास कुमार उर्फ पप्पू राव,उम्र 42 वर्ष के रूप में की गई है। मृतक के बेटे युवराज कुमार राव ने संवाददाता को बताया कि उसके पिता प्रभास कुमार फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय का काम करते थे,सामानों की डिलीवरी कर वह घर लौट रहे थे,इसी दौरान सीसवनिया गांव स्थित,पूर्व विधायक, प्रदीप सिंह के घर के पास पहुंचे,तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित चार चक्का वाहन ने ठोकर मार दिया,जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

Karunakar Ram Tripathi
89

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap