घर के छत पर पानी पटाने के क्रम में गिर कर सीआरपीएफ जवान की हुई मौत।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
जिला के चनपटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चूहड़ी गांव वार्ड नंबर 8 निवासी,एक सीआरपीएफ जवान,ब्रजभूषण दूबे,उम्र 55 वर्ष की सुबह छत से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना के संबंध में संवाददाता को जानकारी मिली है कि बृजभूषण अपने निर्माण हो रहे मकान की दीवार पर सुबह में पानी पटा रहे थे,तभी अचानक से पैर फिसल जाने के कारण वह छत के ऊपर बने दीवार से गिर पड़े। परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए जीएमसीएच लेकर गए,जहां पर उनकी मौत हो गई। परिजनों ने संवाददाता को बताया कि वह झारखंड के डाल्टनगंज में पोस्टेड थे,छुट्टी में एक सप्ताह पहले घर आए थे,घर में शादी थी,इसको लेकर मकान बनवा रहे थे,सुबह करीब 8:00 बजे दो मंजिला पर चढ़कर नए निर्मित दीवार पर पानी पटा रहे थे,इसी दौरान पैर फिसल गया,और सीधे नीचे पक्की सड़क पर गिर गए,आनंन फाननन में लेकर जीएमसीएच परिजन ले गए,मगर रास्ते में उनकी मौत हो गई,उनकी मौत से पूरे ग्रामीण क्षेत्र में,पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा छा गया। पंचायत के पूर्व मुखिया संजीव कुमार ने संवाददाता को बताया कि बहुत ही नेक समाजसेवी थे,गांव आते थे तो सबसे मिलते जुलते, हाल-चाल पूछते थे। मृतक अपनी पत्नी,दो बेटी और एक बेटा अपने पीछे छोड़ गए हैं।